फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व भूमि पर अवैध निर्माण जारी

Tue, 16 Feb 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे रसूखदारों का हौसला कहें या प्रशासन की लापरवाही, पिछले पांच दिनों से खारा स्रोत में राजस्व भूमि पर अवैध निर्माण कार्य जारी है। हैरत की बात है कि मामला नगरपालिका मुनिकीरेती के अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अवैध निर्माण कार्य पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन


नगरपालिका मुनिकीरेती अंतर्गत खारा स्रोत में कई वर्ष पहले पालिका की ओर से राजस्व भूमि पर पुस्ता निर्माण कराया गया था। लेकिन स्थानीय लोग पुस्ता तोड़कर अवैध निर्माण कार्य में जुटे हैं। बीते बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने ‘राजस्व भूमि पर अवैध निर्माण’ शीर्षक से मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

तब पालिका अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने मामला संज्ञान में लेकर अवैध निर्माण कार्य की सूचना नरेंद्रनगर उपजिलाधिकारी को देने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ दिया। लेकिन पांच दिन बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो इस ओर जल्द नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।-कृष्णकुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें