25 दिसंबर को उड़ीसा के भद्रक शहर में आयोजित होने वाले गोल्ड कप टी-20 ऑल इंडिया जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए प्रदेश की 15वां इंडियन क्रिकेेेट एकेडमी (आईसीए) आईडीपीएल के खिलाड़ी बुधवार को रवाना हुए। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
आईडीपीएल कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ी, सुनील बिंदोला, पंकज कुमार, शुभम वर्मा, अजय नेगी, उज्ज्वल व्यास, सारस्वत डंगवाल, नीरज नेगी, शुभम कुमार, गौरव कुमार, अंकित सिंह, सौरभ गुप्ता, आशीष जैन, सचिन, सक्षम, टीम कोच अरशद आलम, टीम प्रबंधक शक्ति रतूड़ी, सहायक कोच दुर्गेश पुन मौजूद रहे। इस मौके पर राजेश नेगी, सोनिया, अमित कुमार, सुरेंद्र नेगी आदि शामिल रहे।