निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में देेश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल निदेशक डा. राजे नेगी ने बच्चों को बताया कि देेश को आजाद कराने के लिए इन महान सपूूतों ने काकोरी कांड को अंजाम दिया था।
देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले वीर सपूतों को अंग्रेजी हुकूमत ने 19 दिसंबर 1927 फांसी पर लटका दिया था। इस मौके पर एआरटीओ डा. अनिता चमोला ने स्कूली बच्चों को पाठ्य सामाग्री व मिठाई बांटी।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने गढ़वाली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुती दी। इस अवसर पर रवि कुकरेती, दिव्या सक्सेना, निधि शर्मा, प्रिया क्षेत्री, रिचा रावत, उत्तम असवाल, राजा ढिंगरा आदि उपस्थित रहे।