फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं आपकी सहायता के लिए तत्पर हूं

Sat, 06 Feb 2016 03:33 AM IST
ऋषिकेश, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दूर दराज से आने वाले मरीजों को अब सरकारी अस्पताल में सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी और अन्य जांच कहां होगी, फलां डॉक्टर का कमरा किधर है आदि की जानकारी देने के लिए अस्पताल में आशा हेल्प डेस्क शुरू की गई है। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल के मुख्यद्वार से ओपीडी में प्रवेश करते ही आप आशा हेल्प डेस्क से रूबरू होंगे। डेस्क पर आपको दो आशा कार्यकत्री यूनिफार्म में तैनात मिलेंगी, जो मरीजों को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा से संबंधित जानकारी देंगी। आशा हेल्प डेस्क में तैनात आशा खासकर अस्पताल आने वाले बुजुर्गों, निशक्तजन और महिलाओं को क्या तकलीफ है, किस डॉक्टर से चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए, डॉक्टर का कक्ष नंबर क्या है, इसकी जानकारी देंगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को सहारा देकर डॉक्टर के कक्ष तक भी लेकर जाएंगी।

हेल्प डेस्क का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आशाओं ने मजबूती प्रदान की है। इसी दक्षता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स रे मशीन का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन


मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, युकां पूर्व प्रदेश सचिव जयेंद्र रमोला, सीएमओ दून डॉ. एसपी अग्रवाल, सीएमएस डॉ. एके गैरोला, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. यूएस खरोला, तकनीशियन केपी भट्ट, सांसद प्रतिनिधि राजपाल ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें