फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सीएचसी यमकेश्वर में एचपीवी टीकाकरण शुरू

Sat, 04 Apr 2026 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
सीएचसी यमकेश्वर में एचपीवी टीकाकरण के लिए पहुंची किशोरियां। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन 10 किशोरियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरुआत कर दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. शिव मोहन शुक्ला द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया।



भारत सरकार की ओर से बीते 26 फरवरी से शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत अब यमकेश्वर क्षेत्र में भी नियमित रूप से टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान अगले तीन माह तक लगातार संचालित रहेगा, जिसमें क्षेत्र की एएनएम और आशा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वह किशोरियों को जागरूक कर स्वास्थ्य केंद्र तक लाकर टीकाकरण सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन


-



कोट

एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। किशोरावस्था में यह टीका लगने से भविष्य में होने वाले गंभीर खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है। यह अभियान न केवल बीमारी की रोकथाम की दिशा में अहम कदम है, बल्कि किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए भी बेहद जरूरी है। - डॉ. शिव मोहन शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन




-

सीएचसी यमकेश्वर में हुए अल्ट्रासाउंड



सीएचसी यमकेश्वर में शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड किए गए। यहां बीते फरवरी में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध हुई थी लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। सबसे अधिक दिक्कत गर्भवतियों को हो रही थी। सीएमओ पौड़ी रेडियोलॉस्टि है। उन्होंने ऐसे सभी सीएचसी के लिए रोस्टर तैयार किया है जहां रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। रोस्टर के तहत वह माह में दो दिन ऐसे सीएचसी में अल्ट्रासाउंड करते हैं। शुक्रवार को सीएचसी यमकेश्वर में 6 गर्भवती एवं 15 सामान्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें