फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: धरना जारी, नेपाली फार्म तिराहे पर महापंचायत कल

Sat, 04 Apr 2026 01:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
नेपालीफार्म में महापंचायत को लेकर चर्चा करते संयुक्त संघर्ष समिति के पदा​धिकारी- स्रोत- समिति
विज्ञापन
नेपाली फार्म तिराहे पर निर्माणाधीन पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति स्थापित करने के विरोध में पांचवें दिन धरना जारी रहा। क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से पांच अप्रैल को महापंचायत का ऐलान किया गया। समिति की ओर से यह भी तय किया गया है कि निर्माणाधीन पार्क का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क रखा जाए। यहां पर उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए 42 वीर शहीदों की प्रतिमा लगाई जाए। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और राजपाल खरोला ने कहा कि भाजपा क्षेत्रीय अस्मिता को मिटाने का काम कर रही है। इस अवसर पर शीशपाल पोखरियाल, कुसुम जोशी, अरुण थपलियाल, गौतम राणा, धर्मेंद्र सिंह, कमल सिंह राणा, राजेंद्र सिंह रावत, दिनेश पोखरियाल, विनोद पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें