फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे में कैसे दूर होंगी अव्यवस्थाएं?

Thu, 05 May 2016 02:11 AM IST
नवीन नौटियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : filephoto
विज्ञापन
चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में व्याप्त अव्यवस्थाओं का कोई ओर छोर नहीं है। समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रशासन महज बैठकें कर खानापूर्ति करने में लगा है। बीटीसी परिसर में पेयजल, सफाई व्यवस्था, यातायात और पथ प्रकाश जैसी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। जिन पर प्रशासन की बैठक में संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देशित किए जाने के बावजूद अमल नहीं हो पाया है। वह भी तब, जब चारधाम यात्रा शुरू  होने में महज 48 घंटे ही बचे हैं। ऐसे में तीर्थयात्रियों का तमाम समस्याओं से रूबरू होना तय है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा सरकारी विभागों की उदासीनता और प्रशासन की कमजोर मॉनिटरिंग के कारण प्रवेशद्वार तीर्थनगरी से तमाम अव्यवस्थाओं के बीच शुरू होगी। संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड की अस्त व्यस्त हालात इसकी तस्दीक करते हैं।

ये हाल तब है जबकि यात्रा प्रारंभ होने में महज दो दिन शेष रह गए हैं। लेकिन जिस बीटीसी परिसर से यात्रा संचालित होनी है उसके हालात प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोल रहे हैं। यात्रा के बाबत तमाम विभागों के चाक चौबंद व्यवस्था के दावे भर हैं, लेकिन धरातल पर तैयारियां मुकम्मल नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन


इन अव्यवस्थाओं से जूझेंगे श्रद्घालु

टोटियां खराब, लीकेज से बेकार बह रहा अमूल्य जल
बीटीसी परिसर में बनी प्याऊ की पेयजल लाइन दो स्थानों से लीकेज हो रही है, जिसके कारण अमूल्य जल बेकार नालियों में बह रहा है और प्याऊ तक पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं होने से तीर्थयात्री प्यासे भटक रहे हैं। हैं।  --------------

निकासी व्यवस्था बाधित
कैंपस में नालियां तो बनी हैं, मगर उनमें निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है। नालियां चोक होने से चारधाम यात्रा बस अड्डे पर गंदगी व्याप्त है, जिससे आसपास बदबूदार वातावरण बना हुआ है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।

खराब पड़ी हैं लाखों की हाईमास्ट लाईट
कंपाउंड में लाखों की लागत से लगाई गई हाईमास्ट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। यात्रा प्रारंभ होने से पहले इन्हें दुरुस्त करने की बजाए नगर पालिका प्रशासन एक-दो दिन में ठीक करने की बात कहकर टाल रहा है। स्थिति यह है कि यहां एक हाईमास्ट लाईट पूरी तरह से बंद पड़ी है और अन्य ला इटों के कई बल्ब फ्यूज हैं। ऐसे में यात्रियों को अंधेरे मे आवागमन को मजबूर होना पड़ सकता है।

प्रवेश और निकासी मार्गों पर ट्रैफिक प्लान नहीं
चारधाम यात्रा के चलते बीटीसी कैंपस में ट्रैफिक प्लान लागू करने की बात की जा रही है, लेकिन परिसर में अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया गया है। बस ट्रांजिट कंपाउंड के प्रवेश और निकासी मार्गों के साथ ही तमाम आंतरिक मार्गों पर दोनों ओर से जगह-जगह अनधिकृत रूप से वाहन पार्क हो रहे हैं, जिससे जाम की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है।

यह बस अड्डा है या ट्रक अड्डा
चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में अनधिकृत रूप से लगे खोखे और वर्कशॉप अव्यवस्थाओं का पर्याय बन गए है। वर्कशॉप के आसपास ट्रकों का जमावड़ा लगने से कैंपस बस अड्डा कमऔर ट्रक अड्डा ज्यादा प्रतीत होता है। बीटीसी से चौदह बीघा जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर और चंद्रभागा ब्रिज के ऊपर तक ट्रकों को अनधिकृत रूप से पार्क होने से जाम तो लग ही रहा है दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें