फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ का किसान सरकार की नीतियों से परेशान

विज्ञापन
डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन किसान यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। भारतीय किसान यूनियन की ओर से रविवार को आयोजित पंचायत में किसानों की बदहाली को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि पर्वतीय क्षेत्र का किसान भी सरकार की नीतियों से त्रस्त है।
विज्ञापन

भानियावाला में आयोजित पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड में किसान जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे है। लेकिन सरकार की योजनाओं का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि पहाड़ और मैदान के किसान जंगली जानवरों की समस्या से परेशान है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान लंबे समय बाद भी नहीं हो पाया है। कहा कि यूनियन किसानों की समस्याओं को लेकर निर्णायक संघर्ष करेगी। इस दौरान यूनियन का विस्तार करते हुए हरेन्द्र बालियान को गढ़वाल मण्डल महामंत्री, सुबोध जायसवाल को जिलाध्यक्ष, गुरदीप सिंह को संरक्षक बनाया गया है। नवनियुक्त भाकियू गढ़वाल मण्डल महामंत्री हरेन्द्र बालियान ने कहा कि किसानों को उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए यूनियन किसानों को एकजुट करेगी। इस दौरान ताजेन्द्र सिंह, अनूप चौहान, पुरूषोत्तम दत्त, गंभीर सिंह, कपिल बालियान, इंद्रजीत सिंह, मदन सिंह, विपिन, डॉ. बीएस सोढ़ी, ईश्वर सिंह, राजवीर, धर्मेन्द्र बालियान, उदयवीर सिंह, राजेश चौधरी, जितेंद्र बालियान, रणवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें