0दूरस्थ क्षेत्र थानों के सिंधवाल गांव की धंसी हुई सड़क का अवलोकन करते वन पंचायत सलाहकार परिषद के ?
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र थानो न्याय पंचायत के सिंधवाल गांव में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। गांव के आने जाने वाली सड़क पूरी तरह से नीचे धंस गई है। काफी मलबा सड़क पर आने से आवाजाही ठप्प हो गई है।
सिंधवाल गांव की करीब एक हजार से अधिक की आबादी और कई गांवों के लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। रविवार को वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा ने सिंधवाल गांव पहुंचकर स्थिति का मौका मुआयना किया। ग्रामीण कुंवर सिंह, सुखवीर सिंह, तेजपाल सिंह नेगी और राहुल आदि ने बताया कि गांव के संपर्क मार्ग नीचे धंसकर खाई में तब्दील हो गया है। रास्ते पर मलबा भर जाने से आवाजाही बंद हो गई है। वहीं, नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ी है। सिंधवाल गांव के प्रधान प्रदीप सिंधवाल ने बारिश से संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारी को दी गई है। बताया कि गांव के संपर्क मार्ग को मजबूत बनाने के लिए चेक डैम और पुश्ते आदि भी बनाने पडेंगे। मौका मुआयना करते हुए वन पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष करन बोरा ने बताया कि ग्रामीणों की सभी समस्याओं को चिह्नित कर लिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भी अवगत कराया जाएगा। बताया कि लोनिवि अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है। इस दौरान बीस सूत्रीय अनुश्रवण समिति के जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत, नगर भाजपा मण्डल के राजन गोयल के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद थे।