फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायिका जेनिफर विंगेट ने गंगा तट पर की आरती

विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल होती हिन्दी सीरियल बेहद - 2 की नायिका जेनिफर विंगेट। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
परमार्थ गंगा तट पर होने वाली गंगा आरती में हिंदी सीरियल बेहद-2 की नायिका जेनिफर विंगेट और पूरी टीम ने सहभाग किया। इस दौरान सीरियल के कुछ दृश्यों को परमार्थ गंगा तट पर आरती के दौरान फिल्माया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को परमार्थ निकेतन पहुंची नायिका जेनिफर विंगेट ने कहा कि इस सीरियल की शूटिंग उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर की गई है। इस दौरान हमें उत्तराखंड की खूबसूरती और प्रकृति के खजाने को देखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वास्तव में उत्तराखंड धरती पर स्वर्ग है। यहां पर शांति का अनुभव होता है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने विदेश से भेजे अपने संदेेश में कहा कि आज के युग में सिनेमा और सीरियलों ने अत्यधिक लोकप्रियता पाई है। सिनेमा और सीरियलों के माध्यम से मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करना श्रेष्ठ कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज में चरित्र, नैतिकता और सदाचार को बढ़ावा देने के लिए श्रेष्ठ कथानकों को दिखाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें