फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: त्रिवेणी घाट की पार्किंग में अचानक अनियंत्रित हुई हरियाणा नंबर की कार, गंगा में जा पहुंची, मचा हड़कंप

Wed, 18 Nov 2026 06:30 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

हरियाणा से आए श्रद्धालु अपनी कार को त्रिवेणी घाट स्थित पार्किंग में खड़ा कर आरती देखने गए थे। इसी दौरान अचानक कार लुढ़क कर घाट के किनारे तक जा पहुंची और गंगा में उतरने लगी।
विज्ञापन
कार अनियंत्रित होकर गंगा में लुढ़की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिवेणी घाट की पार्किंग में हरियाणा नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा पहुंची। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा गाड़ी में हैंड ब्रेक न लगने या ढलान के कारण हुआ। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था और सभी परिजन घाट पर गंगा आरती में शामिल हो रहे थे। जिससे समय रहते एक बड़ा हादसा बच गया।

विज्ञापन


UK Top News: भूकंप से डोली धरती, बाघ का दंपती पर हमला, कुमारी सैलजा की हुंकार, लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि हरियाणा से आए श्रद्धालु अपनी कार को त्रिवेणी घाट स्थित पार्किंग में खड़ा कर आरती देखने गए थे। इसी दौरान अचानक कार लुढ़क कर घाट के किनारे तक जा पहुंची और गंगा में उतरने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर मौजूद लोगों और जल पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकलवाकर पार्किंग में लगवाया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें