हरियाणा से आए श्रद्धालु अपनी कार को त्रिवेणी घाट स्थित पार्किंग में खड़ा कर आरती देखने गए थे। इसी दौरान अचानक कार लुढ़क कर घाट के किनारे तक जा पहुंची और गंगा में उतरने लगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
त्रिवेणी घाट की पार्किंग में हरियाणा नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा पहुंची। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा गाड़ी में हैंड ब्रेक न लगने या ढलान के कारण हुआ। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था और सभी परिजन घाट पर गंगा आरती में शामिल हो रहे थे। जिससे समय रहते एक बड़ा हादसा बच गया।
बताया जा रहा है कि हरियाणा से आए श्रद्धालु अपनी कार को त्रिवेणी घाट स्थित पार्किंग में खड़ा कर आरती देखने गए थे। इसी दौरान अचानक कार लुढ़क कर घाट के किनारे तक जा पहुंची और गंगा में उतरने लगी।
मौके पर मौजूद लोगों और जल पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकलवाकर पार्किंग में लगवाया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।