फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुआ गुलदार, निगरानी बढ़ी

Mon, 22 May 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश/रायवाला।
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज कार्यालय के समीप रेलवे ट्रैक के पास कैमरा ट्रेप में नजर आया आदमखोर गुलदार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में आमदखोर गुलदार के हमले से वन दारोगा आनंद सिंह की मौत के बाद पार्क प्रशासन अब सक्रिय दिखाई पड़ रहा है। पार्क प्रशासन की टीम तीसरे दिन भी क्षेत्र में मुस्तैद रही। वहीं कैमरा ट्रैप में गले में सूजन वाला गुलदार दिखाई दिया है। इसके बाद से गुलदार की गतिविधियों के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



वन दारोगा आनंद सिंह पर हुए हमले के बाद सक्रिय हुई पार्क प्रशासन की टीम का नेतृत्व स्वयं निदेशक सनातन कर रहे हैं। गुलदार की सक्रियता वाले वन क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। इनके जरिए गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार रात से राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण सेक्शन में आला अधिकारी सक्रिय हैं।

चीला रेंज से बुलाई गई रंगिली और राधा हथिनियों पर सवार होकर टीम लगातार संभावित क्षेत्रों में सर्च कर रही हैं। सर्च टीम शनिवार देर रात को बैरंग वापस लौट आई थी, लेकिन रविवार सुबह टीम ने पार्क सीमा में लगे कैमरा ट्रैप का अध्ययन किया, तो उसमें गले में सूजन वाला गुलदार दिखाई दिया है।
विज्ञापन


जो पूर्व में नेपाली फार्म तिराहे क्षेत्र में हुई वारदात को अंजाम देने वाला नर गुलदार बताया जा रहा है। इस बार गुलदार की लोकेशन वारदात स्थल से अधिक दूरी पर मोतीचूर रेंज कार्यालय के समीप रेलवे ट्रैक में लगे कैमरा ट्रैप में नजर आई।

पार्क निदेशक सनातन ने बताया कि संभवत: यह वही गुलदार है, जिसकी तलाश 18 नवंबर-2012 से की जा रही है। बताया कि गुलदार की लोकेशन मिलने के बाद सर्च अभियान के स्थान में परिवर्तन कर कैमरा ट्रैप वाले स्थान में सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें