कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में बैठक आयोजित कर पूर्व सीएम हरीश रावत की गंगा सम्मान यात्रा की सफलता के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने शुक्रवार को उत्तरकाशी से गंगा सम्मान यात्रा शुरू की है। जिसका समापन शनिवार को ऋषिकेश में होगा। कहा, जहां एक ओर भाजपा सनातन और धर्म की बात करती है। वहीं गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के साथ-साथ इसके संरक्षण के नाम पर करोड़ों रुपये को ठिकाने लगा रही है।
भाजपा शासित प्रदेशों में लगातार हिंदुत्व पर और सनातन पर प्रहार हो रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल रावत व पूर्व प्रदेश सचिव भगवती सेमवाल ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए ताकि इस भ्रष्ट सरकार का झूठा सनातनी चेहरा वाला रूप आम जनता के समक्ष दिखाई दे सके। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, राजेंद्र गैरोला, मनोज गुसाईं, भगवती सेमवाल, सोहन लाल रतूड़ी, गजेंद्र विक्रम शाही आदि मौजूद रहे।