फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: फैक्टरी में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कुआंवाला फैक्टरी से सामान चुराने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि देवभूमि इंटरप्राइजेज मौजा कुआंवाला के मैनेजिंग डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह नेगी ने तहरीर देकर बताया था कि बीते 12 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने फैक्टरी के गोदाम से कॉपर तार आदि की चोरी कर ली है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अमन और सचिन दोनों निवासी कुआंवाला देहरादून और अंकित निवासी गोहावर अल्लू थापा चांदपुर जिला बिजनौर हाल निवास वेद लाला का मकान ग्राम नकरौंदा के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नशे के आदी हैं और नशीले पदार्थों के लिए चोरी किया करते हैं। आरोपियों के खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। निशानदेही पर काॅपर तार, लोहे के एंगल और ग्रिडर मशीन बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें