फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने एड्स के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य डा. एनपी माहेश्? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एड्स जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। स्वयंसेवी छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे रोड स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित रैली को विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मंजू बडोला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रेलवे रोड, देहरादून रोड, हरिद्वार रोड होते हुए तिलक रोड से विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। छात्राओं ने एड्स से संबंधित स्लोगन व नारे लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के बाद विद्यालय में एड्स से संबंधित विचारों पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्नेहा पाल ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और नंदनी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की ज्योति रानी ने छात्राओं को एड्स से संबंधित जानकारी दी।
वरिष्ठ शिक्षिका मंजू बडोला ने कहा कि शरीर में जब रोग से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है जब एड्स रोग की संभावना बढ़ जाती है। इस रोग के निराकरण के लिए समाज के सभी वर्गों, चिकित्सकों और संगठनों का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर संध्या गुप्ता, सीमा कोठियाल, नीतू कपिल, निधि मौर्य आदि ने भी छात्राओं को एड्स से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें