ऋषिकेश। टिहरी जिले के फकोट ब्लॉक अंतर्गत दोगी पट्टी के कखिल गांव के सुनील भट्ट ने गांव में युवा पीढी को नया संदेश दिया है। उन्होंने अपनी शादी में मेहंदी के दिन मेहमानों को शराब न परोसकर उसकी जगह घी परोसा।
विज्ञापन
सुनील भट्ट पेशे से पंडित हैं। 22 जनवरी को उनकी शादी की मेहंदी थी। उन्होंने शादी में मेहमानों को मेंहदी की जगह मेंहदी और खाने की जगह घी परोसकर गांव में एक मिसाल कायम की।
भट्ट ने बताया कि आने वाली पीढ़ी नशे की ओर जा रही है। नई पीढ़ी को हम संदेश देना चाहते हैं कि बिना शराब से भी शादी हो सकती है। नशा एक अपराध है, इससे सभी को दूर रहना चाहिए। नशे ने आज तक कई घर बरबाद कर दिए है। नशा और इसकी लत से दूर रहें, यह हमारे लिए और हमारे परिवार के लिए हानिकारक है। कहा आज समाज में लोग मेहंदी का मतलब मेहंदी नहीं शराब समझते हैं, जिसे मैंने दूर करने का सूक्ष्म प्रयास किया है। कहा छह महीने पहले उन्होंने अपनी छोटी बहन की मेहंदी को भी नशामुक्त बनाया था।