ऋषिकेश। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते तीर्थनगरी में गंगा नदी का जलस्तर घट बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को गंगा चेतावनी रेखा से 90 सेमी नीचे बह रही है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सुबह छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 338.85 मीटर, सुबह 8 बजे 338.82 मीटर, सुबह 10 बजे 338.80 मीटर, दोपहर 12 बजे 338.78 मीटर, दोपहर 2 बजे 338.68 मीटर, शाम 4 बजे 338.64 मीटर और शाम 7 बजे 338.60 मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी रेखा 339.50 मीटर से 90 सेमी नीचे बह रही है।