स्वर्गाश्रम क्षेत्र में ऊफान पर गंगा।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से गंगा का जलस्तर लगातार तीन दिन से बढ़ रहा है। मंगलवार को यह चेतवनी स्तर से 15 सेमी ऊपर बहने लग गया। गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेेकर केंद्रीय जल आयोग इस पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं प्रशासन भी गंगा के बढ़ रहे जलस्तर को लेकर अलर्ट है।
सोमवार को गंगा का जलस्तर पर 339.00 था जो बढ़कर मंगलवार को 339.60 हो गया, जो चेतावनी स्तर से 15 सेमी ऊपर बह रहा है। केंद्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता अमन गुप्ता ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से नाव घाट की सीढ़ियों तक पानी आ गया है। जबकि परमार्थ निकेतन आश्रम के सामने लगी शिव भगवान की प्रतिमा के प्लेटफार्म तक भी पानी आ गया। वहीं त्रिवेणी घाट में भी सीढ़ियों तक पानी आ गया है। घाट पर जलस्तर बढ़ने से प्रशासन भी अलर्ट पर है। क्षेत्र में सौंग नदी, सुसवा नदी, चंद्रभागा नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। श्यामपुर क्षेत्र में बंगाला नाला का भी जलस्तर बढ़ गया है।
--------------------
यह रही जलस्तर की स्थिति
09 अगस्त- 338.88 मीटर
10 अगस्त- 339.00 मीटर
11 अगस्त- 339.60 मीटर (चेतावनी स्तर से 15 सेमी ऊपर)
चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही गंगा नदी।- फोटो : RISHIKESH