फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से प्यासे हैं मायाकुंड के लोग, जल संस्थान पर प्रदर्शन

Sun, 16 Apr 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।  
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से परेशान मायाकुंड के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
नगर पालिका ऋषिकेश के अंतर्गत वार्ड नंबर- 12 मायाकुंड के बाशिंदों को कई वर्षों से पेयजल किल्लत से निजात नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र में पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। शनिवार को स्थानीय लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


     
सभासद विजय लक्ष्मी भट्ट के नेतृत्व में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों ने शनिवार को जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गर्मी शुरू होते ही पेयजल किल्लत की समस्या होने लगी है।

इसके लिए कई बार विभाग से मौखिक और लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। बताया कि क्षेत्र में टुल्लू पंप लगाने के बावजूद भी लोग लो-प्रेशर की समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में घनश्याम भट्ट, रामश्री, शोभा विश्वनोई, संगीता पटेल, रमा राजबाला, रुनझुन सिंह, रेखा सिंह, नीलम चौहान, मोना, बेबी, बिमला देवी, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, अंशुमन सैनी, विजय पुरोहित, जयपाल सिंह जेठुड़ी, श्यामलाल, संजीव कुमार, राधेश्याम, राजेश कुमार, दिनेश राणा, सुनील गुप्ता, रविकांत गुप्ता आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें