फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कार की टक्कर से चार लोग घायल

Fri, 19 Jun 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सात मोड़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो स्कूटियों पर सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


तपोवन क्षेत्र के धौलसूत निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बीते बुधवार को उनका बेटा रोहित डौंडियाल अपने मित्र संदीप के साथ स्कूटी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। इसी दौरान सात मोड़ के समीप पीछे से आ रही कार उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से पास से गुजर रही एक अन्य स्कूटी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस स्कूटी पर एक महिला और एक पुरुष सवार थे। हादसे में दोनों स्कूटियों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। राकेश कुमार ने बताया कि कार चालक घटना के बाद फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने कहा कि शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें