फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा स्कूल से भागे चार लड़के

Sat, 05 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जनपद के चंबा स्थित इंटर कॉलेज से भागे एक ही परिवार के चार लड़कों की तलाश में परिजन तीर्थनगरी पहुंचे। यहां सुबह से शाम तक ढूंढखोज की लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। थक हारकर कोतवाली पहुंचे परिजनों ने पुलिस से लड़कों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई और कोतवाली में पोस्टर चस्पा किए।
विज्ञापन


ग्राम बौर, चंबा, टिहरी गढ़वाल निवासी अभिषेक (16) पुत्र सुरेंद्र, सुमित (16) पुत्र सुरेंद्र सिंह, रितिक (16) पुत्र राजेंद्र सिंह, विकास (14) पुत्र मकान सिंह काफल पानी राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं, 11वीं और नवीं कक्षा के छात्र हैं तथा एक ही परिवार से हैं। बताया जा रहा है कि बीते बृहस्पतिवार को चारों इंटरवेल में स्कूल से गायब हो गए।

शिक्षकों और परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार को चंबा से तीर्थनगरी पहुंचे अभिषेक के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चारों लड़के चाचा, ताऊ के हैं। लड़कों को तीर्थनगरी में देखे जाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा, त्रिवेणीघाट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ढूंढखोज करने पर भी उनका सुराग नहीं मिला। चिंतित परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल परिजनों ने स्कूल से भागे लड़कों की फोटो के पोस्टर कोतवाली के गुमशुदा सूचना पट पर चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें