नेपालीफार्म-देहरादून मार्ग पर तीनपानी के समीप बुधवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए लगी एक बड़ी क्रेन पलट गई। जिससे हाईवे पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। क्रेन गिरने से हाईवे पर हल्का जाम भी लग गया। तीनपानी के समीप हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के लिए पाइप डाले जा रहे थे। जिसको लेकर क्रेन कार्य कर रही थी।
अचानक क्रेन पलटा खाकर गिर गई। चालक भी इस हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे के समय कोई वाहन गुजर रहा होता तो बड़ी घटना घट सकती थी। इसके बाद हाईवे पर हल्का जाम लग गया। युवक मंगल दल अध्यक्ष रमेश रांगड़ का कहना है कि हाईवे पर बहुत अधिक यातायात रहता है। ऐसे में रात के वक्त चौड़ीकरण का कार्य किया जाना चाहिए।