ऋषिकेश। आईएसबीटी परिसर में खड़ी बसों की बैटरी और उनसे तेल चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया यातायात सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कोतवाली में बीते 12 जुलाई को तहरीर देते हुए बताया कि बस अड्डे के पीछे बनी पार्किंग में उनकी यूनियन की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से चोर उनकी गाड़ियों से बैटरी एवं तेल चोरी कर रहे हैं। शिकायत के आधार में कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह न्यू फ्लाईओवर निकट नटराज चौक के पास से पंकज, निवासी गैसगोदाम के पास ढालवाला, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल, सोहनलाल चमोली निवासी पावर हाउस के सामने ढालवाला मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल, शिबू निवासी ग्राम सौड़, धौलतीर रुद्रप्रयाग और सुनील नेगी निवासी ग्राम कफकोल टिहरी गढ़वाल को चोरी की गई बैटरी के साथ गिरफ्तार किया।