फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला घायल, जॉलीग्रांट रेफर

Thu, 14 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
Accident - फोटो : file photo
विज्ञापन
ढालवाला क्षेत्र में बाइक से टकराकर स्कूटी सवार विदेशी महिला घायल हो गई। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार शाम एक विदेशी महिला स्कूटी से अपने पुरुष दोस्त को लेकर भद्रकाली की ओर से नटराज चौक की ओर आ रही थी। इसी बीच उसकी ढालवाला में चंद्रभागा पुल के पास एक बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी चला रही विदेशी महिला घायल हो गई। घायलावस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने विदेशी महिला की पहचान बीटलमूर (25) निवासी इजरायल के रूप में कराई। बताया गया कि वह तीर्थनगरी घूमने आई है और तपोवन स्थित एक कॉटेज में रह रही है। चिकित्सकों ने उसे जौलीग्रांट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें