फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लोक गायकों के नाम रही कुंजापुरी मेली की पहली सांस्कृतिक संध्या

Mon, 12 Oct 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- देर रात्रि एक बजे तक चलता रहा कार्यक्रमों का दौर, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से झूमते रहे दर्शक
विज्ञापन

जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट, गायिका मीना व किशन महिपाल ने दी प्रस्तुति घुघुती घुरांणी लेगी मेरा मैत की...
नरेंद्रनगर। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने प्रस्तुति दी। जागर गायिका पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट ने जागर, मांगल गीत, भूमिया देवता, कृष्ण और नागराजा की स्तुति की। लोक गायिका मीना राणा ने मां भगवती कुंजापुरी की वंदना की।
50वें सिद्धपीठ मां कुंजापुरी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। लोक गायक किशन महिपाल ने भगवान बद्री विशाल के भजन गाए। दर्शकों की फरमाइस पर उन्हाेंने घुघुती घुरांणी लेगी मेरा मैत की, जिया कोरी कोरी खांदो और रानीखेत का राम ढोला जैसे कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक महोत्सव में समां बांधा।
विज्ञापन


गायिका संगीता ढौंडियाल ने दैणी ह्वेजा मां भगवती कुंजापुरी के भजन की प्रस्तुति दी। देर रात्रि एक बजे तक चलता रहा कार्यक्रमों का दौर, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर दर्शक झूमते नजर आए। मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मेला समिति के मुख्य संरक्षक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मेला समिति के अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने लोक कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष व पालिका सभासद साकेत बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
मार्च पास्ट के साथ खेल प्रतियोगिताओं का आगाजनरेंद्रनगर। ऐतिहासिक 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन सोमवार को मुख्य बाजार स्थित झंडा मैदान में मार्च पास्ट और वॉलीबाल के शो मैच के साथ खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा और मेला संरक्षक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद दोनों मंत्रियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद की सर्विस करते हुए महिला एवं पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आगाज किया।

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी), 40वीं पीएसी हरिद्वार और पिथौरागढ़ की टीमों ने मार्च पास्ट में प्रतिभाग किया। इस दौरान छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति भी दी गई। खेल प्रतियोगिताओं को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। मेले में बंगाल, कर्नाटक और राजस्थान के खिलाड़ी भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, सुबोध उनियाल ने कहा कि कुंजापुरी मेला क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। इस वर्ष खेल प्रतियोगिताओं को और भव्य रूप दिया गया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने मेले की ऐतिहासिक जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन


खेल समिति के अध्यक्ष एवं सभासद साकेत बिजल्वाण ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने भी मेले की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महेश गुसाईं ने किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख राजेंद्र भंडारी, अधिशासी अधिकारी आलम सिंह रावत, एसडीएम आशीष चंद्र घिल्डियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें