ढालवाला। लोक पर्व हरेला के अवसर पर पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गमला सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ रचनात्मकता को भी बढ़ावा देती है।
प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट सामग्रियों से आकर्षक गमले तैयार कर प्रदर्शित किए। बाल वर्ग में प्रथम वेदांश द्वितीय नीतीश तृतीय मंगलेश किशोर, वर्ग कक्षा 9,10 प्रथम रघुनंदन सिंह द्वितीय आदित्य रावत तृतीय ऋषभ भट्ट रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को प्रधानाचार्य की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।