ऋषिकेश। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शर्मा का तबादला हरिद्वार जिले के बालावाली हो गया है। उन्हें योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रिलीव कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि 18 मई की रात को योगनगरी रेलवे स्टेशन में ट्रेन के शंटिंग के दौरान हुई घटना के बाद से कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे थे। अब रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से स्टेशन प्रबंधक का तबादला बालावाली रेलवे स्टेशन पर कर दिया गया है। वहीं रेलवे के अधिकारी तबादले को रूटीन तबादले बता रहे हैं।