पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत करते लोग।
- फोटो : RISHIKESH
नेपाली फार्म तिराहे पर झारखंड से लौट रहे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान ज्ञापन सौंप कर लंबित पड़े बाढ़ सुरक्षा कार्यों को पूरा करने की मांग उठाई।
जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड़ और पंकज भट्ट के नेतृत्व में श्यामपुर, रायवाला और छिद्दरवाला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री का नेपालीफार्म तिराहे पर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज झारखंड में चुनाव कार्यक्रम से लौट रहे थे। देहरादून लौटते हुए कैबिनेट मंत्री का काफिला नेपाली फार्म तिराहे पर पहुंचते ही भारी संख्या में एकत्र ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री को क्षेत्र की सौंग, बंगाला आदि नदियों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य की रुकावटों को दूर करने संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस पर मंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर रमन रांगड़, साहब सिंह राणा, मुरारी रांगड़, गंभीर राणा, नरेंद्र रावत, शेर सिंह कलुड़ा, सब्बल सिंह राणा, जगमोहन कलुडा, आशीष रांगड़, पदम बगियाल, रवि पोखरियाल, धनवीर जेटुड़ी, सुनीता रावत, सुषमा देवी, दमयंती रावत आदि मौजूद रहीं।