फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म मशीनरी उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
टिहरी गढ़वाल के कृषक समूहों को मशीनरी उपकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते टीएचडीसी अधिकारी? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
सेवा टीएचडीसी व कृषि विभाग टिहरी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से सामाजिक एवं पर्यावरण केंद्र डोईवाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आजीविका महिला सशक्तिकरण पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

टीएचडीसी के निदेशक तकनीकि आरके विश्नोई ने शुक्रवार को जौलीग्रांट स्थित सामाजिक एवं पर्यावरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस केंद्र में कृषि आजीविका से संबंधित क्रियाकलापों, सेनिटरी नैपकीन का उत्पादन और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस दौरान कृषकों की आय को बढ़ाने के लिए ग्राम कोडारना और ब्लॉक प्रताप नगर के कृषक समूहों को फार्म मशीनरी के उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कृषकों की आय को दो गुनी किए जाने के लिए सेवा टीएचडीसी की ओर से सीएसआर फंड से अबतक लगभग 70 कृषक समूहों को फार्म मशीनरी बैंक वितरित किए जा चुके हैं। इसके व्यय का 80 प्रतिशत कृषि विभाग और 20 प्रतिशत सेवा टीएचडीसी की ओर वहन किया जा रहा है। इस मौके पर तकनीकि निदेशक ने परियोजना प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम कोडारना और गुजराणा के कृषकों को बीच वितरण, पौध वितरण किया गया। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोडारना के छात्रों को स्कूली बैग, ट्रेक सूट, पोषण आहार गुड व चना का वितरण किया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक एचएल भारज, महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह, उपमहाप्रबंधक राजेश्वर गिरी, प्रधानाध्यापक शिवाकांत सचान, उपमहाप्रबंधक डॉ. एएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें