जौलीग्रांट-ऋषिकेश मार्ग पर आग लगने से जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। जौलीग्रांट ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर एक चलती कार में आग लगी गई। पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने कार चालक को आग लगने के जानकारी दी। कार में सवार सभी लोग बाहर आ गए, लेकिन तेजी से आग के भड़कने से कार पूरी तरह से जल गई।
शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली की एयरपोर्ट तिराहे के पास एक कार में आग लग गई है। सूचना मिलते ही जौलीग्रांट चौकी प्रभारी मुकेश डिमरी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस को भी बुलाया गया। चौकी प्रभारी मुकेश डिमरी ने बताया कि ऋषिकेश निवासी सतीश अग्रवाल, हरीश अग्रवाल और राघव गुप्ता शनिवार को ऋषिकेश से देहरादून की ओर आ रहे थे। रानीपोखरी के पास कार में धुआं उठने लगा था। एयरपोर्ट तिराहे के समीप पहुंचने तक कार से आग की लपटें दिखाई देने लगीं तो पीछे से आ रहे एक बाइक चालक ने कार चालक को इसकी जानकारी दी। तत्काल कार रोककर तीनों बाहर आ गए। इससे पहले कुछ समझ पाते कार धू-धूकर जलने लगी। मौके पर पहुंची फायर सर्विस टेंडर ने आग पर काबू किया। हादसे में कार में सवार तीनों लोगों सुरक्षित हैं।