फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दीपावली की रात आठ जगहों पर लगी आग

Wed, 22 Oct 2025 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोशनी के त्योहार दीपावली पर शहर में कई जगहों पर आग लगने की घटनाओं ने दमकल विभाग की सांसें अटका दीं। एक के बाद एक, कुल आठ अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से फायरकर्मी रात भर जूझते रहे। पटाखों की चिंगारी से शुरू हुई इन आग की घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया और भारी नुकसान पहुंचाया। दमकल की टीमें एक जगह आग बुझाती, तो दूसरी जगह से आग की सूचना आ जाती, जिससे रातभर अफरातफरी का माहौल रहा।

सबसे पहला हादसा शाम 7:15 बजे श्यामपुर स्थित विनोद विहार कॉलोनी में हुआ, जहां पटाखों की चिंगारी से घर के बाहर लगे विद्युत मीटर में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर सीओटू एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




इसके बाद रात 9:17 बजे गुमानीवाला में एक निजी स्कूल के पास पेड़ में आग लग गई। जिसे हाई प्रेशर होज रील के माध्यम से बुझाया गया। 9:57 बजे देहरादून रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खाली प्लॉट में कूड़े में आग लगने की सूचना मिली। वहीं 10:44 बजे सिनेमा हॉल के पास कबाड़ी की दुकान में आग भड़क उठी। जिसे फायरकर्मियों ने समय रहते नियंत्रित कर लिया।

रात 1:00 बजे सुभाष चौक स्थित कपड़े की दुकान में इन्वर्टर के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैक पैक सेट की मदद से आग बुझाई गई। इसके बाद 1:16 बजे एमआईटी ढालवाला के पास एक मकान में आग लग गई। जहां संकरी गलियों के कारण फायर यूनिट को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने मिनी हाई प्रेशर मशीन से आग पर नियंत्रण पाया।



रात 1:46 बजे इंद्रानगर में एक मकान की छत पर रखे गत्ते और खाली पेटियों में आग लग गई। वहीं 2:42 बजे हरिपुरकलां क्षेत्र में सिद्ध मंदिर के पास खड़े वाहन में आग लग गई। गनीमत रही कि वाहन में कोई सवार नहीं था और किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


-



कोट-

दीपावली की रात कुल आठ स्थानों पर आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। सभी जगह टीमों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। संकरी गलियों के लिए हमारे पास छोटे वाहन से लेकर बैक पैक सेट थे जिससे काफी मदद मिली। - सुनील दत्त तिवारी, एफएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें