फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते टीकाकरण केंद्रों पर कम पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बारिश के चलते टीकाकरण केंद्रों पर लोग कम पहुंचे। सरकारी अस्पताल में 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 122 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। मुनिकीरेती में 300 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. एसके पंत ने बताया कि रविवार को 45 आयु वर्ग के दूसरी डोज वालों के लिए 400 का स्लॉट था। बारिश के चलते लोग टीकाकरण केंद्रों में कम पहुंचे। इसके चलते 122 लोगों का टीकाकरण हुआ। सोमवार को लोगों को वैक्सीनेशन में कोई परेशानी नहीं होगी। मुनिकीरेती पूर्णानंद इंटर कॉलेज में 18 से 44 और 45 आयु वर्ग के 300 लोगों का टीकाकरण हुआ। यमकेश्वर ब्लॉक में टीकाकरण बंद रहा। नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि रविवार को टीकाकरण केंद्र बंद रहता है। सोमवार से टीकाकरण होगा। वहीं तीर्थनगरी के मुनिकीरेती, यमकेश्वर ब्लॉक और ऋषिकेश में 1106 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें कोई संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें