ऋषिकेश। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), दुर्गा वाहिनी सहित अन्य हिंदू संगठनों की हुई बैठक में सर्वसम्मति से दीपक कश्यप को ऋषिकेश नगर उपाध्यक्ष, बलराम को नगर सह संयोजक, नवीन जोशी को डोईवाला ब्लॉक उपाध्यक्ष, अभिषेक चौहान को ब्लॉक सहमंत्री बनाया गया है। मंजू नेगी को श्यामपुर प्रखंड संयोजिका दुर्गा वाहिनी, संतोष शाह को श्यामपुर प्रखंड मंत्री, प्रियांशू चौधरी को श्यामपुर प्रखंड संयोजक बजरंग दल, प्रीतम को श्यामपुर प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया। सोनी पुंडीर को जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी, रानी देवी को जिला संयोजिका मातृशक्ति, सुलोचना को जिला सत्संग प्रमुख दुर्गा वाहिनी, भावना ठाकुर को जिला सहसंयोजिका, जयंत सैनी को जिला सहसंयोजक, प्रवीण गुप्ता को जिला सत्संग प्रमुख, अजय को जिला गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया। इस अवसर पर प्रांत सहमंत्री विहिप दिलीप मिश्रा, प्रांत उपाध्यक्ष संध्या कौशिक, प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी नीलम, विभाग संयोजिका मात्रशक्ति कमलेश, विहिप जिलाध्यक्ष कामेश रावत, जिला मंत्री विहिप अजय सिंह भगवा आदि उपस्थित रहे। संवाद