फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में रजिस्ट्रेशन शुल्क को लेकर हुआ गहमागहमी

विज्ञापन
योग महोत्सव में रजिस्ट्रेशन शुल्क को लेकर हुई गहमागहमी के बीच कर्मचारियों को निर्देश देते प्रबं - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसार्ट में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में रजिस्ट्रेशन शुल्क अधिक वसूले जाने को लेकर गहमागमी का माहौल बन गया। मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर मामले को संभाला।
विज्ञापन

महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार, उत्तराखंड राज्य के लोगों के लिए सात दिन के लिए एक हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें खाने और रहने की भी व्यवस्था है। मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश निवासी आशुतोश डंगवाल ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उनसे प्रतिदिन एक हजार रुपये के हिसाब से शुल्क मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये शुल्क सुनकर बहुत से स्थानीय लोग काउंटर से ही लौट गए। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत जीएमवीएन गंगा रिसोर्ट के प्रबंधक राजेंद्र ढौंडियाल से की। मौके पर पहुंचे ढौंडियाल ने स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया कि उस वक्त काउंटर पर दूसरे कर्मचारी बैठे थे, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें