फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अप्रैल से बनेंगे ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड भी बनाना होगा

विज्ञापन
ग्रीनकार्ड को लेकर एआरटीओ कार्यालय में रोटेशन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते परिवहन विभाग के अध? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेेश। चारधाम यात्रा 2021 के मद्देनजर एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाने को लेकर परिवहन विभाग की बैठक में हुआ कि 15 अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनेंगे। ग्रीन कार्ड के साथ ट्रिप कार्ड भी बनाना होगा।
विज्ञापन

बैठक में आरटीओ दिनेश पठोई ने परिवहन कंपनी के पदाधिकारियों को बताया कि इस बार सभी ग्रीनकार्ड ऑनलाइन ही बनेंगे। गाड़ी जितनी बार यात्रा पर जाएगी, उसके ग्रीनकार्ड के आधार पर ट्रिप कार्ड बनाया जाएगा। यह ग्रीनकार्ड से 10 सीटर से ऊपर वाली गाड़ियों को ही बनाना होगा। जिस बस में यात्री जाएंगे, उन यात्रियों का विवरण एक्सल सीट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराना होगा। जिसका टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब यात्रा पीक अवर्स पर होती है, उस समय कोई ट्रेवल एजेंट दो बसों की सवारी लाता है तो बसों को सुबह सुबह रवाना करना पड़ता है, ऐसे में सभी यात्रियों का ऑनलाइन विवरण अपलोड करना उचित नहीं होगा। आरटीओ ने कहा कि परिवहन कंपनियां एक दिन पहले यात्रियों का विवरण तैयार करके रखना होगा।
बैठक में यशपाल राणा, रघुवीर सिंह रावत, मेघ सिंह चौहान, प्यारेलाल जुगलान, विजयपाल रावत, एआरटीओ प्रशासन अरविंद पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

लोकल बसों के नहीं बनेंगे ट्रिप कार्ड
एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने बताया कि यात्रा सीजन में लोकल यात्रियों को बस नहीं मिलती। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए कई कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। उन दिनों परिवहन कंपनियों की ओर से अपने लोकल रूटों की सेवाएं बंद कर दी जाती हैं। इसके लिए परिवहन कंपनियों को अपने लोकल रूट पर चलने बसों की सूची परिवहन विभाग को देनी होगी। लोकल रूट पर चलने वाली बसों के ट्रिप कार्ड नहीं बनेंगे।
निशुल्क होगा ट्रिप कार्ड
आरटीओ ने कहा कि ग्रीनकार्ड का शुल्क जमा करना होगा। जबकि ट्रिप कार्ड निशुल्क होगा। जिस भी चालक का हिल का लाइसेंस होगा उसे अपना डाटा दोबार सेव करना होगा। यह ग्रीनकार्ड 30 नवंबर तक मान्य होगा।
डीजल के दाम बढ़े तो महंगा होगा किराया
टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यदि यात्रा शुरू होने तक वर्तमान समय से डीजल के दाम में पांच रुपये से अधिक बढ़ोत्तरी होती है तो रोटेशन की ओर से बसों के किराए में वृद्धि की जाएगी।
रोटेशन से बाहर चलने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
रोटेशन से बाहर चलने वाले स्थानीय करीब 174 वाहन हैं। विभाग की ओर से जब इन वाहनों के बारे में पूछा गया तो परिवहन व्यवसायियों का कहना था कि इन वाहनों पर कार्रवाई होनी चाहिए। तभी व्यवस्था सुचारु रूप से चलेगी।
बिना पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों पर होगी कार्रवाई
आरटीओ दिनेश पठोई ने कहा कि बिना पंजीकरण के ट्रैवल एजेंसी खोले बैठे लोगों के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी को आदेश दिए वह 15 अप्रैल के बाद ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डा परिसर, हरिद्वार और अन्य स्थानों पर बिना पंजीकरण के चल रहे ट्रैवल एजेंटों की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें