फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने बेस्ट आर्टिस्ट कैटगरी में दर्ज करवाया नाम

विज्ञापन
दून इंटरनेशनल स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूनियर पिकासो ऑनलाइन चित्रकारी प्रतियोगिता में दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेस्ट आर्टिस्ट कैटगरी में नाम दर्ज कराया है। इस प्रतियोगिता में 23 से ज्यादा देशों के 1400 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा 4 की अनुष्का भट्ट, अंजलि नेगी और परिणीता कंडियाल ने अपनी कलाकारी से सिद्ध कर दिया कि हुनर हर बच्चे के भीतर छिपा होता है। जरूरत है तो उसे प्रदर्शित करने के लिए एक मंच की जो उसे सही मार्ग दिखाए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. तनुजा पोखरियाल ने पुरस्कृत छात्राओं को बधाई दी। विद्यालय के कला शिक्षक राजेश चंद्र और ईशा चौहान ने बताया कि हर बच्चे को अगर सही मार्गदर्शन मिले तो वह अपनी प्रतिभा से अपने माता-पिता के साथ ही देश का नाम रोशन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें