फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड के छात्रों को दिया स्काउट गाइड बिनिनर्स कोर्स का प्रशिक्षण

विज्ञापन
एमआईटी ढालवाला में स्काउट गाइड शिविर के समापन मौके पर बीएड की छात्राएं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
भारत स्काउट एवं गाइड की ओर एमआईटी में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीएड के छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड बिगिनर्स कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश सचिव भारत स्काउट एवं गाइड्स के प्रदेश सचिव रविंद्र मोहन काला ने तीन प्रशिक्षकों की टीम नियुक्त की। टीम ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को आपातकाल एवं विषम परिस्थितियों में जीवन यापन करने के गुर सिखाए। इसमें रस्सी में कई तरह की गांठों को बांधना, सीमित साधन से टेंट बनाकर रहना, राहत एवं बचाव कार्य करना, आग से बचाव, बाढ़ एवं भूकंप से बचाव में प्रयोग के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण टीम के प्रमुख राम सिंह नेगी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को आपातकालीन स्थिति में स्वयं सुरक्षित रहते हुए अन्य को बचाने के लिए किए जाने वाले कार्य के लिए स्काउट एवं गाइड को वैकल्पिक सेना घोषित किया।
संस्थान के सचिव हरगोविंद जुयाल ने शासन के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर रवि जुयाल ने भी विचार रखे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति, अंशु यादव, राजेश सिंह, रितेश जोशी, डॉ. भारती, गीता चंदोला, रजनी सिंह, शिल्पी, राहुल शाही, डॉ. पुरोहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें