फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पांवटा साहिब के किसानों ने की गन्ना सेंटर बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के किसानों ने मिल के अधिशासी निदेशक से की भेंट
विज्ञापन




शुगर मिल से जुड़े हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के किसानों ने गन्ना क्रय केंद्रों को बढ़ाने की मांग की है। कहा कि गन्ना किसानों को एक और गन्ना सेंटर की आवश्यकता है।

मंगलवार को डोईवाला शुगर मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले पांवटा साहिब के किसानों ने शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह से मुलाकात की। अवगत कराया कि इस बार पांवटा साहिब क्षेत्र में गन्ना फसल बेहतर है। जिससे उत्पादन भी बढ़ेगा। उस क्षेत्र में शुगर मिल को दो को बजाय तीन गन्ना सेंटर बनाने चाहिए। जिससे गन्ना किसानों को सहूलियत मिल सके। किसानों ने अन्य समस्याओं को भी ईडी के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि गन्ना सेंटर बढ़ाने की आवश्यकता को देखते हुए इसका सर्वे कराया जाएगा। बताया कि किसानों को इस बार पर्याप्त इंडेंट जारी किया जाएगा। गन्ना किसानों की सभी समस्याओं का पूरी प्राथमिकता के साथ निदान होगा। इस दौरान भाकियू टिकैत ग्रुप जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा, संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह, वरिष्ठ किसान गुरदीप सिंह, गुरपाल सिंह के अलावा तरसेम सिंह, गुलजार सिंह, हरजीत सिंह, हरंबश सिंह, हरदेव सिंह, राकेश जुंग, भूपेंद्र सिंह, बलवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें