फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आपातकाल की बरसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में मौजूद प्रबद्धजनों और लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जोशी ने कहा कि 25 जून 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर भारत के लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था। नेताओं को जेल में डाल दिया गया। संवैधानिक शक्तियों को भी समाप्त कर दिया गया था। 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल लगा था। इसमें गिरफ्तार व्यक्ति को पेशी और जमानत का अधिकार नहीं था। इसलिए भाजपा इस दिन को काले दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर मेयर अनीता ममगाईं, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, दीपक धमीजा, गोविंद अग्रवाल, विनय उनियाल, संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, दिनेश पयाल आदि मौजूद रहे।



इनको किया गया सम्मानित



कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी स्व. ज्ञान सिंह नेगी के पुत्र दीपक नेगी, स्व. डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा के पुत्र बृजेश चंद्र शर्मा, लाला इंद्रसेन अग्रवाल की पुत्रवधू शोभा रानी, प्रदीप अग्रवाल की पत्नी उषा रानी, शेर सिंह राणा, मनोहर सिंह रावत, घनश्याम बिरला, बिहारीलाल आदि लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें