फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रेलवे रोड पर विद्युत पोल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड पर रविवार सुबह एक बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों और दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह थी कि इसमें किसी और की जान माल की हानि नहीं हुई।
विज्ञापन




स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पर लगे पोल में आग लगी थी। जिसकी जानकारी तुरंत ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। विभाग की टीम ने तत्काल शटडाउन लिया गया और दमकल के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि बारिश के चलते आग बुझ चुकी थी। खास बात यह है कि जिस जगह पर आग लगी वहां दो दिन पहले ही तारों को बदला गया था।

रेलवे रोड स्थित खंबे में आग लगने की घटना संज्ञान में है। बिजली के पोल पर अन्य तरह के तारों का अतिक्रमण होने के कारण आग लग रही है। विभाग की ओर से सभी विद्युत पोलों से अन्य तारों को पूरी तरह से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शक्ति प्रसाद, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें