फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क कैफेटेरिया के निर्माण में पेड़ों के पातन का रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से डिग्री कॉलेज के समीप बनाए जा रहे पार्क और कैफेटेरिया निर्माण में यूकेलिप्टिस के पेड़ों का पातन नहीं होने से काम बंद है। प्रस्तावित निर्माण स्थल पर पेड़ों से काम में बाधा आ रही है। बताया जा रहा है वन विभाग की ओर से अनुमति नहीं मिलने से पेड़ों का पातन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला में लोगों के लिए पार्क और कैफेटेरिया बनाने की घोषणा की थी। करीब 70 लाख की लागत से होने वाले कैफेटेरिया निर्माण की जिम्मेदारी नगर पालिका को मिली और इसके लिए डिग्री कालेज के समीप भूमि का चयन हुआ। नवंबर 2020 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इसका शिलान्यास भी कर दिया था। नगर पालिका ने वर्क आर्डर जारी किया और काम भी शुरू हो गया लेकिन वहां यूकेलिप्टिस के पेड़ों होने से काम रुक गया। इसके लिए पालिका की ओर से पातन की अनुमति मांगी गई है, जो लंबित है। नतीजा चार माह से निर्माण कार्य जस का तस है। पार्क और कैफेटेरिया से शहरीकरण को बढ़ाना है। निर्माण नहीं होने से समूचे निर्माण स्थल इन दिनों झाड़ियों की जद में है। मुख्य मार्ग पर होने से लोग निर्माण कब होगा इसकी बाट जोह रहे है।
पालिका की ओर से पार्क और कैफेटेरिया बनाने के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा निर्माण शुरू कराया गया था। लेकिन यूकेलिप्टिस के पेड़ों के खड़े होने से दिक्कत आई है। इसके लिए वन विभाग से अनुमति मांगी जा रही है। वन विभाग से जल्द अनुमति देने का अनुरोध किया जा रहा है। जिससे पेड़ों का पातन कर निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन

- बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका डोईवाला
नगर पालिका की ओर से यूकेलिप्टिस के पेड़ों की अनुमति मांगी गई है। इसके लिए नियमानुसार कार्रवाई चल रही है। विभागीय जांच पड़ताल के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर अनुमति दी जा सकेगी।
विज्ञापन

- घनानंद उनियाल, रेंजर, लच्छीवाला रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें