फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण कराने में यात्रियों ने झेली परेशानी, तीन-चार घंटे लाइन में खड़े रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के दूसरे दिन भी यात्रियों को पंजीकरण कराने में परेशानी झेलनी पड़ी। पंजीकरण कराने के लिए यात्रियों को तीन से चार घंटे तक लाइन में खड़ा रहने पड़ा। यात्रियों की भीड़ की इतनी थी कि पंजीकरण कराने में यात्रियों के पसीने छूट रहे थे। इस दौरान कई बार यात्रियों में आपस में ही टकराव हो गया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने लाखों रुपये खर्च कर जो कंप्यूटर और कियोस्क लगाए वह बेकार हो गए। पंजीकरण काउंटर पर कर्मचारी मोबाइल से पंजीकरण करते रहे। यात्रियों का कहना था कि पंजीकरण कराने की व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन

व्यवस्था पर उठाए सवाल
सुबह सात बजे पंजीकरण के लिए लाइन में लगा था। करीब चार घंटे बाद 11 बजे पंजीकरण हो गया। कर्मचारी सर्वर डाउन होने का बहाना बनाते। चार घंटे तक खड़े खड़े पैर भी दर्द करने लगे। सरकार को पंजीकरण की व्यवस्था को सरल करना चाहिए।
- धनुक दास, पटियाला
मुझे चारधाम की यात्रा पर जाना है। हम करीब 60 लोग चारधाम यात्रा पर जाएंगे। सुबह आठ बजे से लाइन में लगा हूं। चार घंटे बाद 12 बजे पंजीकरण हो गया। पंजीकरण कराने में बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी हो रही है। सरकार को व्यवस्था सही करनी चाहिए।
विज्ञापन

- दशरथ मंदसौर, एमपी
सुबह सात बजे से पंजीकरण के लिए लाइन पर लगा हूं। नाश्ता भी नहीं किया। चार घंटे तक लाइन में खड़ा रहा। 11 बजे पंजीकरण हो पाया। भीड़ के बीच में पसीने से भी तरबतर हो गया था। सरकार को पंजीकरण की व्यवस्था को मैन्युअल कर देना चाहिए।
- मोहनलाल राठौड़, मंदसौर
पहली बार परिवार के साथ चारधाम की यात्रा पर जा रही हूं लेकिन जिस प्रकार का पंजीकरण कराने में घंटों लग रहे हैं, यह यात्रियों को परेेेशान करने के अलावा कुछ नहीं है। पंजीकरण कराने में बहुत परेशानी हुई। जिस हिसाब से यात्रियों की भीड़ आ रही है उस हिसाब से अन्य स्थानों पर भी पंजीकरण बनाने चाहिए।
- सुनीता दिल्ली
अधिक लोड के कारण कई बार सर्वर ठप हो रहा है। इंजीनियरों की टीम इसे ठीक करने में लगी हुई है। आईएसबीटी ऋषिकेश में काउंटरों की संख्या बढ़ाने के साथ 10 कर्मचारी और अतिरिक्त लगाए गए हैं।
विज्ञापन

- एसएस सावंत, शोध अधिकारी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें