फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्लास्टिक का अधिक इस्तेमाल कैंसर बढ़ाने का कारक

विज्ञापन
12 एम्स में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करती एम्स निदेशक प्रो.मीनू सिंह ।स्रोत-एम्स
विज्ञापन
एम्स में ब्रैस्ट कैंसर इन यंग वूमेन फाउंडेशन यूएसए के सहयोग से युवा महिलाओं में स्तन कैंसर विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि प्लास्टिक का अधिक इस्तेमाल कैंसर के मामलों को बढ़ाने का कारक बन रहा है। उन्होंने किशोरियों व युवा महिलाओं में बढ़ते कैंसर की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान और समय रहते स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर दिया। संगोष्ठी में उत्तराखंड के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों से लगभग 250 प्रतिभागियों और प्राचार्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि स्तन कैंसर से बचाव के लिए युवा महिलाओं की नियमित स्क्रीनिंग आवश्यक है। इसको लेकर किशोरियों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बीमारी से निजात व समय रहते रोकथाम के लिए समुदाय में बीमारी की जांच के लिए मोबाइल वैन के उपयोग की संभावना बताई। डीन अकादमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रो. स्मृति अरोड़ा, एमएस प्रो. सत्यश्री बालिजा, प्रो. फरहान-उल-हुडा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में शिरकत करने वाले अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में प्रो. मैरी जे.वी. पीटर्स (नीदरलैंड कैंसर सेंटर), लॉर्ना लार्सन (कनाडा) और जोसेफा कॉर्टेस (चिली) आदि शामिल रहे। संगोष्ठी के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें