01 नेपाल के लोक कलाकार जीवन शर्मा को शुभकामनाएं देते विधायक प्रेमचंद अग्रवाल।स्रोत-कैंप कार्याल
ऋषिकेश। छिद्दरवाला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने नेपाल के प्रसिद्ध लोक कलाकार जीवन शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने जीवन शर्मा को फूल-माला पहनाकर उत्तरी भारत और नेपाल की लोक परंपराओं को जोड़ने वाले उनके योगदान की सराहना की। लोक कलाकार जीवन शर्मा लगभग चार दशकों से नेपाल की सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए हजारों गीतों की रचना कर चुके हैं। उनके गीतों में किसान-मजदूरों का जीवन, नेपाल में संघर्षरत पुरुषों-महिलाओं की भावनाएं और समाज की वास्तविक परिस्थितियों का मार्मिक चित्रण देखने को मिलता है। उनकी लोककला आमजन की आवाज को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। संवाद