नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक ने वानप्रस्थ घाट पर अतिक्रमण हटाकर वहां पर दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई। यहां घाट पर जाली लगाकर बंद कर दिया गया था, जिसे नगर पंचायत की टीम ने ध्वस्त कर दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए खाली कर दिया है।
नगर पंचायत की ईओ मंजू चौहान ने बताया कि स्वर्गाश्रम क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के कारण जाम की समस्या हो जाती है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाले पर्यटक और स्थानीय लोग अपने दोपहिया वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर आश्रम या फिर नदी किनारे चले जाते हैं। इसे राहगीरों और अन्य लोगों को परेशानी होती है। क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनाने के लिए वानप्रस्थ घाट पर तीन मीटर के हिस्से में लगी जाली को तोड़कर वहां पर वाहनों की पार्किंग के लिए जगह बनाई गई। जल्द ही वहां पर दोपहिया वाहनों को पार्क किया जाएगा। संवाद