फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में झाड़ू लगा रही महिला पर बिजली का जर्जर पोल गिरा

Thu, 17 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीतनगर में आंगन में झाड़ू लगा रही महिला के ऊपर बिजली का जर्जर पोल गिर गया। हादसे में महिला बाल-बाल बची। ऊर्जा निगम की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतीतनगर के रिहायशी इलाके में काफी विद्युत पोल जर्जर हालत में हैं। इनसे जानमाल का भय है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रतीतनगर की प्रेम गली निवासी निर्मला जुयाल अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। तभी घर के पास नहर पर लगा बिजली का पोल जो काफी लंबे समय से जर्जर स्थिति में खड़ा था, उसका ऊपरी हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि महिला ने सतर्कता से अपने आपको पोल की चपेट में आने से बचा लिया।

जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। उस वक्त यदि आसपास अन्य लोग भी होते तो वह पोल और करंट की जद में आ सकते थे।
व्यापार सभा अध्यक्ष शूरवीर पंवार और पंचायत सदस्य मोहनी पंवार ने बताया खराब विद्युत पोल के बाबत पूर्व में विभाग को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब आधे दर्जन से अधिक जर्जर पोल हादसे का कारण बन सकते हैं। मगर विभाग खराब पोलों को बदलने के नाम पर लगातार बहाने बना रहा है।
विज्ञापन



अधिकारी का तर्क सुनिए
पोल के ऊपरी हिस्से के गिरने की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने तारों को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई। नए पोल की व्यवस्था की जा रही है।-नरेश कश्यप, जूनियर इंजीनियर, विद्युत उपखंड केंद्र, रायवाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें