फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दोगी गांव में ग्रामीणों की फसल बर्वाद कर रहे हाथी

विज्ञापन
हल्दोगी गांव में हाथियों द्वारा नष्ट की गई मक्के की फसल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। ग्राम सभा पटना के खंडगांव हल्दोगी में बीते दो सप्ताह से हाथियों का आतंक बना हुआ है। हाथी ग्रामीणों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। गांव में हाथियों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा और क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत हल्दोगी गांव निवासी वासुदेव नौटियाल ने बताया कि हल्दोगी में करीब 18 परिवार रहते हैं। इन दिनों ग्रामीणों ने अपने खेतों में मक्का, मंडुवा की बुआई की हुई है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटे होने के कारण गांव में बीते दो सप्ताह से ग्रामीणों के खेतों में हाथियों की चहलकदमी हो रही है। बीते रविवार देररात हाथियों ने उनकी मक्का की खेती बर्वाद कर दी। कहा उन्होंने अपने खेतों में 150 रुपये किग्रा के हिसाब से 15 किग्रा मक्का का बीज बोया था। जिसे हाथियों ने नष्ट कर दिया है। गौहरी रेंज के अधिकारी को भी इस बारे में कई बार सूचित किया जा चुका है। लेकिन विभागीय अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
पार्क क्षेत्र से सटे होने के कारण आसपास क्षेत्र में हाथियों की चहलकदमी होना स्वाभाविक है। यदि हाथियों ने किसी ग्रामीण की फसल बर्वाद की है तो ग्रामीण उसकी शिकायत पार्क प्रशासन से करें। विभागीय अधिकारी इसका निरीक्षण कर ग्रामीणों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीर सिंह, गौहरीरेंज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें