फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांडगांव में हाथी ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
रायवाला में हाथी द्वारा तोड़ी गई चहारदीवारी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रायवाला। खांडगांव में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए एक घर की चहारदीवारी और सब्जियों, चारे आदि की क्यारियों को नष्ट कर दिया। मंगलवार की देर शाम राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज की जंगल सीमा से निकल कर जंगली हाथी ने खांडगांव के रिहायशी इलाके में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

शादियों के सीजन के चलते गांव में ग्रामीणों की चहलकदमी के बीच मुख्य सड़क पर अचानक जंगली हाथी को देख लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के नौ बजे ही हाथी गांव में घुस आया। उस समय सड़क पर लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हाथी को देख लोग सहम गए और उसके जाने का इंतजार करने लगे। हाथी मुख्य सड़क से निकलकर खेतों में घुस गया जहां उसने आधे दर्जन किसानों की सब्जी और चारे की क्यारियां को चट कर भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथी ने गोविंद सिंह धनै की करीब दस मीटर चहारदीवारी तोड़ डाली। आबादी क्षेत्रों में जंगली हाथी की चहलकदमी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सुचना पर बुधवार को वन दरोगा जेपी जखमोला ने नुकसान का जायजा लेकर ग्रामीणों को मुआवजे के आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें