फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में चार स्थानों पर अलाव जलाए

विज्ञापन
त्रिवेणी घाट में अलाव जलाते नगर निगमकर्मी । - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। तापमान गिरते ही नगर निगम प्रशासन ने भी अलाव जलाना शुरू कर दिया है। नगर निगम की ओर से चार स्थानों पर अलाव जलाने शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र में अन्य स्थानों पर मांगों के अनुरूप अलाव जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह ने बताया कि प्रथम चरण में रोड बस अड्डा, परशुराम चौक, त्रिवेणीघाट और इंद्रमणि बडोनी चौक अलाव जलाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों से अलाव जलाए जाने की मांग आएगी वहां पर अलाव जलाने के लिए लकड़ियां पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य गरीबों और निराश्रितों को ठंड से बचाना है। मांग बढ़ने के बाद इस काम के लिए वाहनों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।
तापमान गिरा, दिनभर छाई रही धुंध
बाजारों में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ी
ऋषिकेश। मंगलवार को दिनभर ठंडी हवा चलने के बाद बुधवार को दिनभर पारा गिरता रहा। दिन भर बादल छाने से पारा गिर गया। पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिनभर धुंध छाई रही।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के कारण बाजार में ग्राहकों की चहलकदमी भी कम दिखी। कड़ाके की ठंड पड़ने से बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग भी बढ गई है। हर कोई अपने आप को ठंड से बचाने के लिए गरम कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकलते दिखे। ठंड बढ़ने से चाय और सूप की दुकान लगाने वाले दुुकादार काफी खुश नजर आए। कड़ाके ठंड से गरीबों और निराश्रितों को बचाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पुराने कपड़े एकत्रित करने शुरु कर दिए हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह कपड़े भिखारियों और निराश्रितों को बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें